फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मैहली के रिहायशी इलाके में एकसाथ दिखे दो तेंदुए

विज्ञापन
Two leporad shown in shimla
विज्ञापन
रात साढ़े आठ बजे शांडिल निवास के पास तेंदुए दिखने के लोगों में दहशत
विज्ञापन

लोगों ने पटाखे चलाकर भगाया, पिंजरे लगाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के अलग-अलग इलाकों में तेंदुए दिखने से शहरवासी दहशत में आ गए हैं। कनलोग और विकासनगर के बाद अब मैहली इलाके में एकसाथ दो तेंदुए रिहायशी इलाके में घूमते देेेखे गए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे दो तेंदुए शांडिल निवास के पास घूमते दिखाई दिए। दोनों बड़े तेंदुए थे। किरायेदारों ने इन्हें देखते ही शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए और पटाखे चलाकर शोर मचाया। दोनों तेंदुए साथ लगते जंगल में भाग गए। मैहली पंचायत उपप्रधान टेकचंद वर्मा ने बताया कि इलाके में बीते एक महीने से कई बार तेंदुए दिखने की सूचनाएं मिल रही हैं। अब मैहली में एकसाथ दो तेंदुए दिखने के बाद लोग दहशत में है। वन विभाग से मांग की गई है कि यहां पिंजरा लगाया जाए ताकि तेंदुए को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें