फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मां ज्वाला' के दरबार में दो लाख ने नवाया शीश

Wed, 06 Aug 2014 08:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावण अष्टमी नवरात्र में ज्वालामुखी मंदिर में नौ दिन में दो लाख श्रद्धालुओं ने माथा टेका है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने 36 लाखा का नकद चढ़ावा, 29 ग्राम सोना और एक किलो 187 ग्राम चांदी चढ़ाया है।
विज्ञापन


नवरात्र में रिमझिम बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने मंदिर में लंबी कतारों में लगकर दर्शन किए। श्रावण मास अष्टमी नवरात्र में बाहरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां के दरबार में शीश नवाया।

ज्वालामुखी के दुकानदारों हनी शर्मा, अशोक, दिनेश, गिरीश, नातू और आंनद बंसल ने बताया कि श्रावण अष्टमी मेलों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने दस्तक दी। श्रावण अष्टमी मेलों के दौरान विभिन्न स्थानों पर लंगर भी श्रद्धालुओं ने लगाए हुए हैं।
विज्ञापन


मंदिर में 200 सुरक्षाकर्मियों ने मंदिर में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए सेवाएं दी। उधर, सहायक मंदिर आयुक्त विनय कुमार ने बताया कि मंदिर में नवरात्र शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें