फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूला पुल समेत पार्वती नदी में बहे दो मजदूर, सर्च ऑपरेशन जारी

Fri, 17 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
एनएचपीसी के निर्माणाधीन डैम की साइट में झूला पुल टूटने से उसमें बैठे दो मजदूर पार्वती नदी में बह गए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल के मणिकर्ण घाटी के बरशैणी में एनएचपीसी के निर्माणाधीन डैम की साइट में झूला पुल टूटने से उसमें बैठे दो मजदूर पार्वती नदी में बह गए हैं। घटना वीरवार दोपहर 2.00 बजे की है जब मजदूर डैम साइट में काम पर जा रहे थे।
विज्ञापन


अचानक तार टूट गया और झूला पुल समेत दोनों मजदूर पानी में बह गए। एक मजदूर झारखंड और दूसरा पंजाब का रहने वाला है। देर शाम तक लापता मजदूरों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है।

पुलिस के अनुसार बरशैणी में डैम के लिए पानी डायवर्ट के लिए बनाई गई टनल में गाद निकालने के लिए झारखंड निवासी गोविंद साहू और पंजाब के तरनतारण निवासी अजय सिंह झूला पुल से जा रहे थे। झूला पुल का तार टूटने से दोनों उफनती नदी में गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने पुलिस को दी सूचना, सर्च ऑपरेशन जारी

एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पार्वती नदी में दो मजदूर बह गए हैं।
कंपनी प्रबंधन ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस चौकी मणिकर्ण को दी है। चौकी प्रभारी राजेश अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और पार्वती नदी में बहे मजदूरों की तलाश शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि कि शाम तक मजदूरों को नदी में ढूंढने की कोशिश की गई।

लेकिन काई सुराग नहीं लग पाया। एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पार्वती नदी में दो मजदूर बह गए हैं। इनकी तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि इन मजदूरों के परिजनों को इसकी सूचना दी जा रही है। इस हादसे में किसकी लापरवाही है, इसकी जांच की जाएगी।

पुलिस घटना स्थल का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाने में जुट गई है। पटेल कंपनी के जीएम संदीप मुहल्ला ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लापता मजदूरों की तलाश जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें