फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी में 600 ड्राइवर-कंडक्टरों की भर्ती, कर्मचारियों का पैसा भी जारी

Fri, 17 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
इन पदों को टीएमपीए आधार पर डिपो वाइज भरा जाएगा।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार एचआरटीसी में 600 ड्राइवरों-कंडक्टरों की जल्द भर्ती करेगी। इन पदों को टीएमपीए आधार पर डिपो वाइज भरा जाएगा। सरकार ने हिमाचल में टैक्सी, मैक्सी कैब से प्रतिबंध भी हटा दिया है।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि टैक्सी, मैक्सी कैब छह प्लस वन होगी। एचआरटीसी ही इनका किराया तय करेगा। बाली ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत 500 ग्रामीण रूट बहाल किए जा रहे हैं।

इसके लिए परिवहन निगम और निजी ऑपरेटर रूटों के लिए आवेदन कर सकेंगे। बाली ने कहा कि कर्मचारी बसों में टिकट न लेने के लिए सवारियों की जिम्मेवारी तय करने की मांग कर रहे थे लेकिन अभी बसों में कंडक्टर सीट पर कैमरे लगाने और परिचालकों को टिकट काटने के लिए टिकटिक मशीन देने की योजना है। 
विज्ञापन
Trending Videos

लीव इन कैशमेंट का पैसा जारी करने के निर्देश

बाली ने बताया कि परिवहन निगम के एमडी को कर्मचारियों के लीव इन कैशमेंट का बकाया डेढ़ करोड़ रुपये जारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
बाली ने बताया कि परिवहन निगम के एमडी को कर्मचारियों के लीव इन कैशमेंट का बकाया डेढ़ करोड़ रुपये जारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

बाली बोले, कर्मचारियों की हर बात मानी
बाली ने कहा कि तीन साल के भीतर उन्होंने परिवहन निगम के कर्मचारियों को अपने परिवार की तरह देखा है। कर्मचारियों की हर जायज मांगें मानी हैं।  

भाजपा सरकार से क्यों नहीं मनवाई मांगें
बाली ने एचआरटीसी कर्मचारी नेता शंकर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में जब भाजपा सरकार थी, उस वक्त उन्होंने सरकार के समक्ष निगम को रोडवेज जैसी मांगें क्यों नहीं उठाईं।
विज्ञापन

बंद नहीं होगी मुफ्त यात्रा

बाली ने कहा कि मुफ्त यात्रा को बंद नहीं किया जाएगा।
बाली ने कहा कि मुफ्त यात्रा को बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी मुफ्त यात्रा करते हैं, उनके विभागों की ओर से एचआरटीसी को ग्रांट मिलती है।

बाली बोले, विफल रहे हम
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल से जनता परेशान हुई है। उन्होंने कहा कि प्रयास किए जाने के बावजूद भी हम विफल रहे जिससे जनता को परेशानी झेलनी पड़ी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें