तब तक ग्रामीणों ने ढांक में फंसे शवों को निकाल कर सड़क पर पहुंचा दिया था। मृतकों की पहचान चालक वेद प्रकाश (25) पुत्र कल सिंह निवासी भगनेल डाकघर झकाण्डो तहसील शिलाई जिला सिरमौर और सोहन सिंह (28) पुत्र रत्न सिंह निवासी गांव मनाल डाकघर स्टोन तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है।
पुलिस ने आईपीसी की धारा 279 और 304 ए के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने बताया कि अभी तक दुर्घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।