फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: खाई में गिरी कार, दो की मौके पर मौत

Sat, 19 Sep 2020 02:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सांगला (किन्नौर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किन्नौर जिले के निचार खंड के चगांव संपर्क मार्ग पर बस अड्डे के समीप माटयारिंग में एक कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। शुक्रवार देर रात हुए हादसे में कार चालक सहित एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे की सूचना शुक्रवार रात को चगांव निवासी अतुल नेगी ने पुलिस थाना टापरी को दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस थाना टापरी की टीम और ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि कार एचपी 26 ए 1794 चगांव होते हुए भावावैली के कटगांव की तरफ जा रही थी कि अचानक चालक के नियंत्रण खोने से कार सड़क से करीब 4500 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में चालक रमेश कुमार नेगी(38) और अनिल कुमार नेगी (42) की मौके पर ही मौत हो गई। एसडीएम भावानगर मनमोहन सिंह ने कहा कि प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को दस हजार की फौरी राहत दी गई है। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने कहा कि शुक्रवार देर रात हुए कार हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें