हिमाचल प्रदेश में कोरोना से एक और मौत हुई है। मंडी जिले की जोगिंद्रनगर तहसील क्षेत्र की कोरोना पॉजिटिव 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने टांडा अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला को बीपी और शूगर की दिक्कत थी। वहीं शिमला में स्पेशल सेक्रेटरी स्वास्थ्य निपुण जिंदल का चालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
स्पेशल सेक्रेटरी स्वास्थ्य निपुण जिंदल ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने भी खुद को क्वारंटीन कर लिया है। शनिवार को कांगड़ा जिले में 8 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सिरमौर में 6 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। प्रदेश में शुक्रवार को रिकॉर्ड 12 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी।