ननखड़ी खंड के खड़ाहन गांव में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ बुरी तरह से झुलस गए हैं। एक की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों में एक इंस्पेक्टर और एक एएसआई भी शामिल है। मृतकों की पहचान गुलशन (24) गांव दारचा और तारा चंद (32) गांव खड़ाहन के रूप में हुई है।
गंभीर रूप से घायल हेत राम को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज रामपुर के खनेरी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात खड़ाहन में नंद लाल, पुत्र फेरू राम की गिरकर मौत हो गई। गांववालों ने
इसकी सूचना पुलिस थाना रामपुर को दी गई। थाना प्रभारी संजीव कुमार और एएसआई होशियार सिंह पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। रात करीब तीन बजे करीब एक दर्जन पुलिस कर्मचारी और गांववाले मौके से लौटे तो अचानक बिजली गिर गई।