राजधानी शिमला में शनिवार सुबह आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में लाखों की संपत्ति राख हो गई। चक्कर के मुख्य चौक पर टेलर की दुकान में सुबह करीब पांच बजे अचानक लगी आग में कपड़े और मशीनें जल गई।
आग की सूचना मिलने पर बालूगंज फायर स्टेशन से गए बचाव दल ने मौके पर पहुंच कर आग को शांत किया। इसमें लाखों का नुकसान आंका गया है। छोटा शिमला के समीप ऐरा होम एरिया में बने वर्मा अपार्टमेंट के बेसमेंट में नेपाली मजदूर के लिए बने एक ढारे में अचानक नौ बजे के करीब भड़की आग से नेपाली का सारा सामान जल गया।
यहां आग बुझाने के लिए छोटा शिमला और मालरोड फायर स्टेशन से टीम पहुंची। चक्कर में दुकान में सुबह करीब पांच बजे भड़की आग से मालिक मोहम्मद मुर्तजा की दुकान में कपड़े, मशीनों सहित फर्नीचर जल गया। सूचना मिलने पर बालूगंज फायर स्टेशन से मौके पर उप अग्निशमन अधिकारी एसएल गौतम की अगुवाई में पहुंचे लीडिंग फायर मेन नीम चंद, जगदीश ने आग को काबू किया।
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। उधर, ऐरा होम के समीप ढारे में सुबह करीब नौ बजे आग लगी। जिसमें नेपाली का बिस्तर और अन्य सामान जल गया। माल रोड से अग्निशमन केंद्र से गए अधिकारी डीसी शर्मा की अगुवाई में टीम ने आग पर काबू पाया।