फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIT Hamirpur: एमटेक छात्र की मौत के बाद एनआईटी के दो हॉस्टल वार्डन हटाए, शिक्षकों को दी जिम्मेवारी

Thu, 26 Oct 2023 06:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

एनआईटी के निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी ने बताया कि विभागाध्यक्षों के साथ बैठक के बाद दो हॉस्टल वार्डन ड्यूटी से हटा दिए गए हैं। संस्थान में चाहरदीवारी लगी है, लेकिन नशा माफिया चाहरदीवारी के साथ उगे पेड़ के सहारे परिसर में प्रवेश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में एमटेक के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में वीरवार को संस्थान की ओर से पहली कार्रवाई की गई। संस्थान प्रमुख ने डीन छात्र कल्याण, रजिस्ट्रार और डीन अकादमिक के साथ बैठक के बाद छात्र की मौत और संस्थान परिसर में नशा बरामदगी मामले में दो हॉस्टल वार्डन हटा दिए। उनकी जगह वार्डन की जिम्मेदारी दो अन्य शिक्षकों को सौंपी गई है। संस्थान के मुताबिक अब रात साढ़े 9 बजे के बाद किसी भी विद्यार्थी को हॉस्टल में प्रवेश नहीं मिलेगा। संस्थान परिसर से बाहर और प्रवेश के समय पर सख्ती बरती जाएगी।

विज्ञापन


मामले में अनुशासनात्मक कमेटी भी गठित की गई है। शीघ्र ही कमेटी जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट निदेशक को सौंपेगी। एनआईटी के निदेशक प्रो. एचएम सूर्यवंशी ने बताया कि विभागाध्यक्षों के साथ बैठक के बाद दो हॉस्टल वार्डन ड्यूटी से हटा दिए गए हैं। संस्थान में चाहरदीवारी लगी है, लेकिन नशा माफिया चाहरदीवारी के साथ उगे पेड़ के सहारे परिसर में प्रवेश कर रहे हैं। इस पर भविष्य में कड़ी नजर रखी जाएगी।

सालाना उत्सव के दौरान हुई थी सूजल की मौत
रविवार रात संस्थान में वार्षिक उत्सव के दौरान एमटेक का छात्र सूजल शर्मा छात्रावास में मृत पाया गया था। फॉरेंसिक साइंसेज विभाग के विशेषज्ञ डॉ. नसीब सिंह पटियाल ने शंका जताई कि छात्र ने किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया था। हालांकि, असली कारणों का पता पोस्टमार्टम और बिसरा रिपोर्ट आने पर चलेगा। पुलिस ने इस मामले में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है और बीटेक के छात्र वरुण शर्मा और वर्णित वर्मा और नशा आपूर्तिकर्ता रजत शर्मा को गिरफ्तार किया है। वहीं, छात्र ईशांत राणा और सुशील मिश्रा के खिलाफ एनडीपीएस का केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें