फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विदेशियों से पकड़े करोड़ों के नशीले पदार्थ, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दी दबिश

Thu, 26 Oct 2017 07:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
- फोटो : Getty Image
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार शाम नग्गर क्षेत्र में दो विदेशियों को करोड़ों के नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा। बुधवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड में भेजा गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों विदेशियों के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से खेप का लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नग्गर के छानल्टी गांव में एक घर में दबिश दी। 

पुलिस ने इस दौरान 46 वर्षीय अमेरिकी अलोन जोनर तथा 22 वर्षीय रूस के वेरिया के कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन, कोकीन के 50 कैप्सूल और 1.07 किलोग्राम एमडीएम बरामद की है। पुलिस ने विदेशी नागरिकों से पकड़ी नशीले पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये में आंकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

​अब तक की तीसरी बड़ी खेप पकड़ी

पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोनों विदेशी के वीजा और पासपोर्ट सही पाए गए हैं। इसमें अमेरिकी अलोन जोनर 2015 को भी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस ने मनाली में उसके कब्जे से 850 ग्राम चरस बरामद की थी। 

डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। दोनों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि दोनों विदेशियों ने नशीले पदार्थ की खरीदारी कहां से और किसे की है इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

इस साल कुल्लू पुलिस ने नशे की तीसरी बड़ी खेप बरामद की है। इससे पहले पुलिस नग्गर में एक विदेशी से गांजा समेत नशीले पदार्थ पकड़ चुकी है। मणिकर्ण में 11 किलो चरस के साथ एक नेपाली को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें