फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक को महिला से महंगी पड़ी छेड़छाड़, पीड़िता ने दी ऐसी दर्दनाक सजा

Thu, 26 Oct 2017 07:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संतोषगढ़ (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सक को एक महिला से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। पीड़िता ने चिकित्सक को ऐसी दर्दनाक सजा दी कि वह लहूलुहान हो गया। स्थानीय बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में बुधवार को दोपहर के समय एक महिला और चिकित्सक के बीच विवाद हो गया। 
विज्ञापन


इस पर देखते ही देखते महिला ने टेबल पर पड़े चाकू से चिकित्सक पर हमला कर दिया। डॉक्टर पर कथित रूप से महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप है जिसको लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात में महिला ने चिकित्सक पर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। 

महिला और चिकित्सक में काफी समय तक तू-तू मैं-मैं होती रही। इस दौरान गुस्साई महिला ने क्लीनिक के बाहर खड़ी चिकित्सक की गाड़ी का पत्थर मार कर शीशा भी तोड़ दिया। वारदात के दौरान घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पीड़िता का आरोप

संतोषगढ़ पुलिस चौकी के तहत एक महिला ने चिकित्सक पर छेड़खानी करने का अरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में डॉक्टर पर आरोप लगाया कि बुधवार को संतोषगढ़ के एक निजी क्लीनिक में दवाई लेने गई।

चिकित्सक उसे टीका लगाने के बहाने केबिन में ले गया और उसके साथ कथित तौर पर छेड़खानी करने लगा। जब महिला ने उसका विरोध किया तो चिकित्सक के साथ क्लीनिक में मौजूद एक अन्य युवक भी उसके साथ छेड़खानी करने लगा।

इस दौरान महिला ने बचाव में क्लीनिक में टेबल पर पड़े एक चाकू से चिकित्सक पर हमला कर दिया। वारदात में चिकित्सक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। 
डीएसपी हरोली गोपाल सिंह वर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी मनोज सैणी और सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर मामले पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें