फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आने से पहले ठियोग क्वारंटीन सेंटर से हरियाणा के दो चालक फरार

Tue, 28 Jul 2020 05:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ठियोग (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के ऊपरी शिमला के प्रवेश द्वार ठियोग में सेब ढुलाई का काम करने के लिए हरियाणा के हिसार से पराला मंडी पहुंचे दो ट्रक चालक संस्थागत क्वारंटीन सेंटर से फरार हो गए हैं। कोरोना वायरस के लक्षण पर दोनों के सैंपल लिए गए थे। रिपोर्ट आती, उससे पहले ही दोनों सोमवार रात को फरार हो गए। घटना से पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। मंगलवार सुबह एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और पुलिस को सर्च ऑपरेशन के निर्देश दिए।

विज्ञापन


ठियोग थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई इस घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अब मामला दर्ज कर दोनों की तलाश में जुटी है। चालकों के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं। इनके परिजनों से संपर्क कर बातचीत की जा रही है। उल्लेखनीय है कि क्वारंटीन सेंटर के मुख्य गेट पर ताला लटका रहता है। पुलिस की निगरानी भी रहती है, लेकिन इन दोनों के फरार होने से सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें