फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोनल अस्पताल मंडी का ऑपरेशन थियेटर भी सील, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 28 Jul 2020 12:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
विज्ञापन
जोनल अस्पताल मंडी का ऑपरेशन थियेटर भी सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के जोनल अस्पताल मंडी में कोरोना जैसी महामारी के दौरान अस्पताल प्रबंधन की कोताही सामने आई है। यहां एक महिला का रसौली का ऑपरेशन बिना कोविड टेस्ट लिए ही कर दिया। ऑपरेशन के बाद महिला में जब कोरोना लक्षण दिखे तो प्रारंभिक टेस्ट में वह पॉज़िटिव निकली। जिसके बाद हडकंप मच गया। महिला का सैंपल लेकर जांच के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा है।

विज्ञापन


ऑपरेशन  थियेटर व वार्ड को सील कर दिया गया है। डॉक्टर व अन्य स्टाफ आईसोलेट कर दिया गया है। प्राथमिक संपर्कों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, अब अस्पताल प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अस्पताल का लेबर रूम और गायनी वार्ड पहले से ही सील है। अब ऑपरेशन थियेटर भी सील होने से प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उधर सीएमओ डाॅ. देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें