फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जनजातीय क्षेत्र भरमौर में सोमवार शाम को सैर सपाटे पर निकले जेबीटी शिक्षक और उसके साथी की कार हादसे में मौत हो गई है। मृतक ही पहचान महेंद्र कुमार पुत्र ब्रह्मानंद निवासी गुथलू पंचायत संचूई और किशोरी लाल पुत्र पूर्ण चंद निवासी पालदा के रूप में हुई है। जबकि हादसे में रवि राज पुत्र धर्म चंद निवासी सरोथा पंचायत तुंदाह गंभीर रूप से घायल हुआ है। शाम करीब सात बजे तीनों महेंद्र कुमार की आल्टो कार में सवार होकर पट्टी की तरफ निकले थे। यहां पट्टी नाला में पहुंचकर महेंद्र का नियंत्रण कार से छूट गया और कार करीब 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे के दौरान आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने गाड़ी के बाहर पड़े घायल रवि राज को सबसे पहले बाहर निकाला। जबकि महेंद्र और किशोरी लाल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। लोगों की मदद से घायल को भरमौर अस्पताल लाया गया, जहां से उसकी हालत को देखते हुए उसे चंबा रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि महेंद्र कुमार ने करीब एक महीना पूर्व ही कार खरीदी थी। हादसे के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया।

एसडीएम भरमौर जितेंद्र कंवर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रशासन को हादसे की सूचना मिलते ही राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। एंबुलेंस की मदद से तीनों को घटनास्थल से बाहर निकाला गया है। इनमें से एक का उपचार चल रहा है जबकि दो की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि तीनों को बाहर निकालने के बाद भी हादसे वाली जगह पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में उपप्रधान की मौत

हिमाचल के कांगड़ा जिले के बैजनाथ-उतराला मार्ग पर उतराला के पास कार हादसे में ग्राम पंचायत पपेराला के उपप्रधान की मौत हो गई है। हादसा इतना दर्दनाक था कि मृतक के सिर का आधा भाग अलग हो गया था। कार को उपप्रधान तिलक राज (49) चला रहे थे और इनके साथ इनकी बेटी भी बैठी हुई थी। तिलक राज सुबह उतराला रोड से अपने घर की ओर जा रहे थे कि अचानक कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से 200 फीट नीचे एनएच पर जा पहुंची।

हादसे में बेटी मधु (21) गंभीर रूप से घायल हई है। बताया जा रहा है कि उतराला के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई थी। इसके बाद 200 फीट नीचे एनएच पर गिरी। हादसे में मौके पर ही उपप्रधान तिलक राज की मौत हो गई। जैसे ही हादसा हुआ आसपास के लोग एकत्रित हो गए और घायल को गाड़ी के बाहर निकाला। हादसे में कार पूरी तरह से पिचक गई है। इस कारण घायल को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी है। हादसे में मधु को मुंह और बाजुओं पर चोटें आई हैं।

घटना के बाद मधु को उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। टीएमसी में चिकित्सकों ने मधु की हालत को स्थिर बताया है। पुलिस ने उपमंडलीय चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। तिलक राज की दो बेटियां, एक बेटा, पत्नी और मां-बाप हैं। डीएसपी पुनीत रघु ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें