फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 मीटर खाई में गिरी कार, दो की मौत, एक घायल

Sat, 03 Mar 2018 09:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, संगड़ाह (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सिरमौर के संगड़ाह के पास कार के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज संगड़ाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुलिस के अनुसार विश्रामगृह संगड़ाह से मात्र 150 मीटर दूर एक कार 300 मीटर खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन


सैनधार इलाके के दाउण क्यारगा निवासी 28 वर्षीय अंकुश, सहारनपुर के जसमोहर गांव के दो भाइयों अमजत खान और सद्दाम खान को लेकर अंधेरी की ओर जा रहा था। संगड़ाह से थोड़ा आगे चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि अंधेरी में एक मकान के निर्माण के लिए दोनों भाइयों को गाड़ी में ले जाया जा रहा था।

दोनों भाई मिस्त्री थे। सड़क हादसे में अंकुश और अमजत खान (20) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, सद्दाम खान (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। अंकुश का शव रात को ही खाई के समीप बने एक टैंक से बाहर निकाल दिया था। लेकिन, अमजत खान का शव वीरवार की सुबह झाड़ियों से बरामद हुआ। इस दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये और घायल को 3 हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी है। संगड़ाह पुलिस थाने के एएसआई प्रकाश चंद ने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। 

टिप्पर खाई में गिरने से चालक गंभीर 
संगडाह-पालर मार्ग पर भी टिप्पर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को संगड़ाह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए भेजा गया।

हालत में सुधार न होने के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार बुधवार शाम करीब 7 बजे डुंगी के समीप 35 वर्षीय बलविंद्र (हरियाणा) ने टिप्पर (एचपी71-5627) से नियंत्रण खो दिया इससे ये दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही लोग पहुंच और घायल को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति काफी समय से संगड़ाह में ही रह रहा है। तहसीलदार संगड़ाह ने घायल को 10 हजार रुपये की फौरी सहायता दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें