स्थानीय लोगों के सहयोग से शवों को खाई से निकाला गया। मृतकों की पहचान चालक भोपिंद्र सिंह (45) पुत्र स्व. लायक राम निवासी गांव अलाइशना, तहसील चौपाल, जोगिंद्र शर्मा (44) पुत्र सीता राम निवासी गांव टिक्करी डाकघर माटल के रूप में हुई है।
नरेश रपटा (43) पुत्र भागमल रपटा निवासी गांव दशोली डाकघर मडौग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को चौपाल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया।
डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि चालक के खिलाफ लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाने के आरोप में आईपीसी की धारा 279, 337 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।