शिमला। सर्दियों से पहले विद्युत लाइनों की मरम्मत के चलते शहर के कई हिस्सों में अगले दो दिन विद्युत आपूर्ति दिनभर प्रभावित रहेगी। 30 अक्तूबर को विद्युत उपमंडल जतोग के जिला न्यायालय चक्कर, चक्कर धार, अगवाही, किरपा, औद्योगिक क्षेत्र शोघी, सालाना, फतेची, हनुमान मंदिर, जबलोग, हीरानगर, ढांडा, गिरब, पोवड़, लागा और धनोल के आसपास के क्षेत्र में बत्ती गुल रहेगी।
बोर्ड के संयुक्त निदेशक अनुराग पराशर ने बताया कि इसी तरह उपमंडल मशोबरा के भाटला, सोल, ढली, मनाला, शामलोग, क्यारकोटी, कलटू, बड़ाह, भवाना, कुफर, पटेंगली, ढिलरू, धनेन, पंजोग, बडियाना, चेयर और विद्युत उपमंडल ढली के भट्ठाकुफर बाजार, शिवालिक नर्सिंग कॉलेज, पीडब्लयूडी वर्कशॉप के अलावा विद्युत उपमंडल छोटा शिमला के तहत न्यू वर्मा अमार्टमेंट, स्ट्राबेरी हील कॉलोनी, छोटा शिमला स्कूल, ईदगाह कॉलोनी, लक्कड़ बाजार क्षेत्र, लक्कड़ बाजार स्कूल, पीएडटी कॉलोनी, पांच घर की लाइन, रुलदुभट्टा, स्नो व्यू, लोअर कैंथु, अनाडेल, गवाही, अप्पर कैंथु, डींगल इस्टेट, पुलिस लाइन कैंथु, चुंगी खाना, अनाडेल चौक, कोटशेरा, कोमली बैंक, लोअर बाजार, माल रोड, नार्थ व्यू, ग्रेंड होटल के आसपास के क्षेत्र में भी 30 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा 31 अक्तूबर को न्यू शिमला सेक्टर 1, 2, 3, 4, 5, 6, बड़ागांव, लोअर खलीणी, ओल्ड खलीणी, फॉरेस्ट कॉलोनी, कनलोग, बेमलोई, बेनमोर, पालिका भवन, चारली वीला, केएनएच अस्पताल, उच्च न्यायालय, निगम बिहार, पुलिस हेडक्वार्टर, अपर बीसीएस, विकासनगर, देवनगर, कंगनाधार, ताराहॉल स्कुल, एकांत निवास, पाइन व्यू होटल, आईबी ऑफिस क्षेत्र में जरूरी मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।