हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने आय में बढ़ोतरी के लिए लागू की लगेज पालिसी को फेल करने का कथित षड्यंत्र रचने के मामले में दो परिचालकों को बर्खास्त कर दिया है। अनुबंध पर सेवाएं दे रहे परिचालक परिवहन सेवा आचरण नियम (कंडक्ट रूल), अनुबंध सेवा नियम और निगम की सोशल मीडिया पालिसी के उल्लंघन के दोषी पाए गए। एचआरटीसी ने वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए सरकार के आदेशों पर लगेज पालिसी लागू की है।
एक महीने में 81 लाख रुपये कमाये
एचआरटीसी ने लगेज पाॅलिसी लागू कर एक महीने के भीतर करीब 81 लाख रुपये की अतिरिक्त कमाई की है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी निगम की आय में बढ़ोतरी के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना कर चुके हैं।