जानकारी के अनुसार गाड़ी नंबर एचपी 54-2323 में सवार होकर चंबा से पठानकोट की तरफ जा रहे थे। वहीं गाड़ी नंबर एचआर 26-सीडब्लयू 7372 पठानकोट से चंबा की तरफ आ रही थी। गाड़ी को जितेंद्र निवासी दिल्ली चला रहा था।
उसके साथ विजय कुमार निवासी उत्तर प्रदेश गाड़ी में सवार था। जब दोनों गाड़ियां द्रड्डा के पास पहुंची तो उनकी आपस में भिड़ंत हो गई। गाड़ी की टक्कर इतनी जोरदार थी, कि कुछ ही समय में दोनों गाड़ियों में आग लग गई। गाड़ियों में सवार सभी लोगों ने बाहर निकल कर जान बचाई।
यह देखकर वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके साथ ही घायलों को एंबुलेंस के जरिये चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहीं पुलिस ने अस्पताल में जाकर घायलों के बयान दर्ज किए।
इसके साथ ही मौके पर पहुंच कर हादसे के कारणों को छानबीन शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि द्रड्डा मोड़ पर दो गाड़ियों में टक्कर होने से तीन लोग घायल हो गए हैं। जबकि गाड़ियां आग की चपेट में आने से राख हो गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।