फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारियों ने किया ऐसा काम, बैंक अधिकारी करेंगे सम्मानित

Thu, 17 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, योल(कांगड़ा)/हमीरपुर
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बैंकों में जहां 500-1000 रुपये के पुराने नोट बदलवाने के लिए लोगों में होड़ है, वहीं कांगड़ा जिले के नूरपुर के बाद अब योल में एक शराब कारोबारी ने सौ रुपये की करेंसी की किल्लत से जूझ रहे बैंक को 100-100 रुपये की करेंसी भेंट कर मिसाल पेश की है। 
विज्ञापन


छोटी करेंसी की किल्लत झेल रहे कांगड़ा सहकारी बैंक की योल कैंप शाखा में बैंक के ही उपभोक्ता एवं शराब ठेकेदार सरदार मंजीत सिंह ने बुधवार को 6 लाख रुपये के सौ-सौ रुपये के नोट जमा करवाए। 
विज्ञापन

100 और 50 रुपये के जमा कराए 4 लाख 37 हजार

शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक नरेश चड्ढा ने बताया कि 100 रुपये की करेंसी आने से हर ग्राहक को तीन हजार रुपये नकद दिए जा रहे हैं। कांगड़ा सहकारी बैंक की एमडी राखिल काहलों ने कहा कि बैंक सरदार मंजीत सिंह को सम्मानित करेगा। 

वहीं हिमाचल के हमीरपुर जिले से कारोबारी तेज प्रकाश चोपड़ा ने आज यूको बैंक में 4 लाख 37 हजार रुपये जमा कराए जिसमें 100 और 50 रुपये के नोट शामिल हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमुद्रीकरण के फैसले की सराहना की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें