आगरा से आए श्रद्धालु अविनाश सिंह ने बताया कि उन्होंने ज्वाला मां से मन्नत मांगी थी कि उनका भाई ठीक हो जाएगा तो दर्शनों के लिए पैदल आएंगे। वहीं, पंजाब के दसूहा के विधायक एडवोकेट कर्मवीर सिंह घुमन पैदल चलकर मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे।
विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में आगरा से दो श्रद्धालु पैदल यात्रा कर 14 दिन में यहां पहुंचे। आगरा से आए श्रद्धालु अविनाश सिंह ने बताया कि उन्होंने ज्वाला मां से मन्नत मांगी थी कि उनका भाई ठीक हो जाएगा तो दर्शनों के लिए पैदल आएंगे। उनका भाई बहुत बीमार था। ज्वाला मां की कृपा हुई और उनका भाई बिल्कुल ठीक हो गया। मंगलवार को वे अपने भाई के साथ 750 किलोमीटर पैदल चलकर ज्वाला मां के दरबार में पहुंचे और पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
चुनाव में जीत पर पैदल चिंतपूर्णी पहुंचे आप के विधायक कर्मवीर
पंजाब के दसूहा के विधायक एडवोकेट कर्मवीर सिंह घुमन पैदल चलकर मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे। तलवाड़ा से काली माता मंदिर से दौलतपुर बाया भद्रकाली चिंतपूर्णी मंदिर पैदल पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लिया। घुमन ने कहा कि सोमवार सुबह सात बजे तलवाड़ा काली माता मंदिर से चिंतपूर्णी के लिए पैदल यात्रा शुरू की थी। विधानसभा चुनाव के दौरान माता रानी से जीत की मनोकामना की थी। मनोकामना पूरी होने पर पैदल तलवाड़ा से चिंतपूर्णी की यात्रा की।
उन्होंने हिमाचल में बीजेपी सरकार पर बिजली और महिलाओं के सरकारी बस में किराया को आधा करने पर सवाल उठाते हुए कहा जनता को राहत देने के लिए इस तरह के कार्य सरकार को पहले वर्ष में करने चाहिए। सरकार अंतिम वर्ष में चुनावों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। यह एक तरह से आम जनता को गुमराह करने का तरीका है। इस मौके पर उनके साथ आप पार्टी के कार्यकर्ता बलदेव सिंह, बॉबी कौशल, शंभू, रविंद्र मेहता, राजेश मणि, गगन चीमा मौजूद रहे।