फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में करंट की चपेट में आए सगे भाई, दोनों की मौत

Fri, 27 Dec 2019 11:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौलतपुर चौक (ऊना)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

खेतों में करंट की चपेट में आकर दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना गणु मदवाड़ा गांव में वीरवार रात की है। मृतकों की पहचान कुलदीप सिंह (36) और पुष्पिंद्र सिंह (31) के रूप में हुई है। पांच दिन पहले ही इनके पिता जोगिंदर सिंह की मौत हुई थी। बताया जा रहा है कि खेतों में अंधेरा होने की वजह से पहले पुष्पिंद्र करंट की चपेट में आया। छोटे भाई को बचाते हुए कुलदीप भी करंट का शिकार बन गए। पुष्पिंद्र का शरीर चार-पांच जगह से बुरी तरह से झुलस गया था जबकि एक आंख भी पूरी तरह जल गई थी।

विज्ञापन


कुलदीप जालंधर में एक फैक्ट्री में कार्यरत थे और पिता की मौत पर अंतिम संस्कार के लिए घर आए थे। एडिशनल एसएचओ गगरेट सुशील कुमार पुलिस ने बताया कि पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। तहसीलदार घनारी मनीष चौधरी ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें