फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रैप पिघलाते समय फैक्ट्री की भट्ठी में धमाका, कामगार की मौत, चार झुलसे

Fri, 27 Dec 2019 11:31 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नालागढ़ के नंगल स्थित सरिया उद्योग में स्क्रैप पिघलाते समय भट्ठी में हुए धमाके से एक कामगार की मौत हो गई। चार कामगार हादसे में झुलस गए। घायल कामगारों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद उद्योग प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे की है। कामगार भट्ठी में स्क्रैप पिघलाने का काम कर रहे थे।

विज्ञापन


इसी बीच भट्ठी में धमाका हो गया। इसकी चपेट में पांच कामगार आ गए। हादसे में अजय कुमार पुत्र हेमराज निवासी गली नंबर 34 संत नगर बुरारी जिला नॉर्थ दिल्ली की मौत हो गई है। धीरेंद्र कुमार पुत्र बाडु सिंह गांव अवादनी विद्या पडसर गोडारिया बिहार, अशोक कुमार पुत्र मुंशी निवासी तहसील धुधी सोनभद्रा, उत्तर प्रदेश, शैलेंद्र पुत्र लक्ष्मण, निवासी परासिया जिला बलिया और कृष्ण कांत सिंह पुत्र विरेंद्र सिंह, गांव परासिया सीता कुंठ बलिया, उत्तर प्रदेश घायल हुए हैं।

घायलों को इलाज के लिए पहले नालागढ़ के एक निजी अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने सभी को लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। नालागढ़ थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पीजीआई चंडीगढ़ में अभी चार मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा और तहसीलदार रिश्व शर्मा ने भी घटना स्थल का दौरा कर हादसे के कारणों की पड़ताल की है। 
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम करेगी दौरा: एसपी
एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फोरेंसिक एक्सपर्ट भी घटनास्थल का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें