फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी किनारे खींच रहे थे फोटो और तभी आई मौत

Sun, 05 Oct 2014 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मणिकर्ण घाटी के कसौल सि्थत पार्वती नदी किनारे फोटो लेते वक्त दो युवक नदी के तेज बहाव में बह गए। हालांकि, एक किसी तरह किनारे पर लग गया। जबकि दूससे का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


वहीं, कुल्लू के पिरड़ी में हुए एक अन्य सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पार्वती नदी में कसौल के पास मोहित सहगल निवासी सेक्टर 16 फरीदाबाद और यतिन नदी के पास फोटो खींच रहे थे।

इसी दौरान चट्टान पर से पांव फिसल जाने से वे नदी में जा गिरे। इसके बाद यतिन तो किसी तरह बच गया। लेकिन, मोहित का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। पुलिस लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


बाइक और बस टक्कर में दो युवकों की मौत
कुल्लू के साथ लगते पिरड़ी में बाइक और बस टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई है। हादसे में मारे गए युवकों की पहचान कशिश गौतम निवासी गांधी नगर और शास्त्री नगर के राहुल के रूप में हुई है।

बस और बाइक में हुई टक्कर में घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने निजी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें