प्रदेश सचिवालय के समीप नशे की हालत में दो युवकों ने कांस्टेबल और होमगार्ड पर हमला कर दिया। होमगार्ड की छतरी छीन ली और दोनों पर लात और घूंसों की बौछार कर डाली। इस बीच बचाव करने आए व्यक्ति को भी युवकों ने धुन दिया।
सूचना मिलते ही छोटा शिमला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हमलावर युवकों को गिरफ्तार कर लिया। डीडीयू अस्पताल में उनका मेडिकल करवाया गया। कांस्टेबल की ओर से आरोपियों के खिलाफ थाना छोटा शिमला में मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है।
रात को कांस्टेबल , होमगार्ड के साथ गश्त पर था। सचिवालय के सामने दोनों आरोपी नशे में झूम रहे थे और हुड़दंग मचा रहे थे।