एसआईयू टीम के प्रभारी सुनील कुमार सांख्यान ने बताया कि टीम में मुख्य आरक्षी टेक सिंह, प्रदीप और आरक्षी रामजी दास तथा आरक्षी शंकर सिद्धार्थ शामिल रहे हैं।
एएसपी पुनीत रघु ने बताया कि आरोपी युवकों की शिनाख्त हो चुकी है। आरोपियों की पहचान पराग गुप्ता (24) गांव एवं डाकघर बग्गी, तहसील बल्ह जिला मंडी और अरुण ठाकुर (20) निवासी खियुरी डाकघर राजगढ़, तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है।
अरुण ने मर्चेंट नेवी की कोचिंग ली है जबकि पराग आईटीआई डिप्लोमा होल्डर है। कहा कि पुलिस नशेड़ियों और नशा फैलाने वालों पर शिकंजा कसे हुए है।