बिलासपुर। सदर थाना के अंतर्गत रविवार को वेटरनेरी अस्पताल बिलासपुर के पास एक कार में बैठे दो व्यक्तियों से 197.49 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सदर थाना की पुलिस टीम वेटरनेरी अस्पताल के आसपास गश्त पर थी। चंडीगढ़ की तरफ जा रही एक कार को पुलिस ने जांच के लिए रोका। पुलिस को देखकर कार सवार घबरा गए। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों की तलाशी ली तो 197.49 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस को कब्जे में ले लिया है। डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान हेमचंद (40) पुत्र उत्तम सिंह गांव लेह तहसील थुनाग जिला मंडी व जयकुमार (30) पुत्र सुखदेव गांव गुन्डेरा तहसील सलूणी जिला चंबा के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।