फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद पर यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर ने किए हवाई फायर, दो गिरफ्तार

Tue, 11 Jun 2019 08:57 PM IST
राजेश सैनी अमर उजाला ब्यूरो, नेरचौक(मंडी)

सार

-एनएच 21 पर नागचला का मामला, यूपी के रहने वाले हैं दोनों
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सोमवार देर शाम नागचला के समीप गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद के बीच यूपी के दो पर्यटकों ने पिस्टल निकालकर हवाई फायर कर डाले। इसके बाद ये दोनों वाहन लेकर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


हालांकि, सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों को कुछ ही दूरी पर गाड़ी के साथ धर दबोच लिया। हवाई फायर करने वाला आरोपी यूपी के ललितपुर जिले के बानपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह चंदेल हैं।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 34 और आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59 के तहत मामला भी दर्ज कर लिया है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि एक आरोपी यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर है और जांच में पिस्टल सरकारी निकली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अवतार सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी लूनापानी तहसील बल्ह जिला मंडी गत सोमवार शाम कार में नागचला से जा रहे थे तो एक टाटा सफारी नागचला में गलत दिशा में आई और उनकी कार के आगे रोक दी।

अवतार ने अपनी दिशा से जाने को कहा तो टाटा सफारी के चालक ने गालियां देना शुरू कर दीं और पिस्टल निकालकर हवाई फायर कर दिए। पुलिस के अनुसार यूपी पुलिस में तैनात जितेंद्र सिंह चंदेल पुत्र मान सिंह चंदेल निवासी करठिया डाकखाना कस्बा तहसील मोहम्मदाबाद जिला फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश ने हवाई फायर किए जबकि अभिषेक सिंह उर्फ राजू पुत्र अमर सिंह निवासी मडिया ख्याली तहसील सदर इटावा उसके साथ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें