फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के कुल्लू जिले में ढाई मंजिला मकान जलकर राख

Sun, 21 Jun 2020 03:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,बंजार(कुल्लू)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत कलवारी के साथ लगते गांव अदेशा में  काठकुणी शैली में निर्मित ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। रविवार सुबह मकान में अचानक लगी आग से अफरातफरी मच गई।  ग्रामीण को आग लगने की भनक लगते ही मौक पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए । वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके की ओर रवाना हुई।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार आदेश गांव के जिस मकान में आग लगी, वहां साथ में 10 से 12 मकान और भी थे जिन्हें बचा लिया गया है । हालांकि आग से दिले राम का मकान नहीं बचाया जा सका। मौके पर दमकल विभाग के वाहनों ने आग पर काबू पाया गया है। जबकि दिले राम के घर पर रखे सामान के अलावा आभूषण आदि जलकर राख हो गए। बंजार  पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। डीएसपी बिन्नी मिन्हास ने कहा कि आगजनी से लाखों का नुकसान हुआ है। पुलिस जांच कर रही है। उधर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में भी आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताजा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें