जल्द ही आवेदन मांगने की प्रक्रिया शुरू होगी। टेंडर अवार्ड होने के दो माह के भीतर विद्यार्थियों को निशुल्क बैग दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने पहले बजट भाषण में पहली, तीसरी, छठी और नवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पहले चरण में निशुल्क स्कूल बैग देने की घोषणा की है।
अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों को दूसरे चरण में बैग दिए जाएंगे। उच्च और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने पहली, तीसरी, छठी और नवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या 2.61 लाख बताई है। मंगलवार को हुई बैठक में बैग के डिजाइन और साइज को लेकर चर्चा हुई।
फैसला लिया गया कि पहली और तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों को छोटे, छठी के विद्यार्थियों को मीडियम और नवीं कक्षा के विद्यार्थियों को बड़े बैग दिए जाएंगे। स्कूल बैग का डिजाइन को लेकर विषय विशेषज्ञों से सुझाव लेने का भी फैसला लिया गया है।