फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन निगम के होटलों में 16 से 30 अप्रैल तक बुकिंग पर 20 फीसदी छूट

Sat, 10 Apr 2021 02:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • देश-प्रदेश के सैलानियों को रिझाने के लिए पर्यटन विकास निगम ने लिया फैसला
  • 15 अप्रैल तक कमरों की बुकिंग पर दिया जा रहा है 30 फीसदी डिस्काउंट
विज्ञापन
होटल (फाइल फोटो) - फोटो : Pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के होटलों में 16 से 30 अप्रैल तक बुकिंग करवाने पर 20 फीसदी छूट मिलेगी। देश और प्रदेश के सैलानियों को रिझाने के लिए निगम ने यह फैसला लिया है। 15 अप्रैल तक निगम के होटलों में कमरों की बुकिंग करवाने पर 30 फीसदी छूट दी जा रही है। कोरोना संकट के चलते बीते वर्ष हिमाचल में प्रभावित हुए होटल कारोबार को पटरी पर लाने के लिए निगम ने अपने होटलों में बुकिंग पर छूट देने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


देवभूमि हिमाचल में आने वाले सैलानियों को रिझाने के लिए निगम ने प्रदेश के करीब 60 होटलों में डिस्काउंट देने का फैसला लिया है। शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, कसौली और चंबा सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में स्थित निगम के होटलों में छूट की सुविधा मिलेगी। कमरों की बुकिंग करवाने के लिए सैलानियों को पर्यटन निगम की वेबसाइट पर सभी होटलों की रेट लिस्ट के साथ जानकारी मिलेगी। निगम ने इस बाबत वेबसाइट को अपडेट कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें