फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंगे से पलटी एचआरटीसी की बस, 19 लोग घायल, 4 गंभीर

Sat, 28 Jul 2018 09:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चढियार/जयसिंहपुर/लंबागांव/(कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

चढियार से जयसिंहपुर जा रही एचआरटीसी की बस  मूंगल के पास डंगे से नीचे पलट गई। हादसे में 19 लोग घायल हो गए। गंभीर घायल चार लोगों को टांडा मेडिकल कॉलेज और एक को पालमपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


चढियार से जयसिंहपुर जा रही परिवहन निगम पालमपुर की बस नंबर एचपी 037-06295 गलू मूंगल के पास पहुंची ही थी कि अचानक बस सड़क के डंगे से नीचे पलट गई। बस करीब पचास फुट नीचे गिरी है। बस के गिरने से चालक और परिचालक समेत 19 लोग घायल हुए हैं।

मूंगल पंचायत के उपप्रधान पम्मी ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद 2:30 बजे के करीब उन्होंने बस गिरने और लोगों के चीखो पुकार की आवाज सुनी। घटनास्थल पर पहुंचे युवाओं की सहायता से घायलों को बस से बाहर निकाला।

विज्ञापन

ये हुए टांडा रेफर  

सूचना मिलने पर एसडीएम धीरा संजय कुमार, नायब तहसीलदार जयसिंहपुर हरि सिंह और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन की ओर से घायलों को राहत राशि प्रदान की गई। उधर, थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

देशराज (50) पुत्र शोंकी राम, प्रदीप कुमार (43) पुत्र शंकर राम, बबिता देवी (36) पत्नी प्रदीप कुमार गांव (चंबी) जयसिंहपुर, शिवम कुमार (11) पुत्र विजय कुमार निवासी अपर लंबागांव को टांडा मेडिकल कॉलेज, जबकि उर्मिला देवी (60) पत्नी ईश्वरदास निवासी लंबागांव को पालमपुर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन

इनका चल रहा जयसिंहपुर में उपचार 

चंचला देवी पत्नी रोशन गांव संघोल जयसिंहपुर, सपना देवी (30)  पत्नी विजय कुमार गांव लंबागांव, अयोध्या देवी पत्नी सोहन गांव बजोट जयसिंहपुर,  पवना देवी (46) पत्नी पुरुषोत्तम लंबागांव, फूलन देवी (48) पत्नी मनोहर लंबागांव, सहजीद अहमद (20) उत्तर प्रदेश, उमेश (25) उत्तर प्रदेश,  

मोहम्मद अकरम (35) उत्तर प्रदेश,  फ़राज अहमद (35) उत्तर प्रदेश का उपचार सिविल अस्पताल जयसिंहपुर में चल रहा है। इसके अलावा कृष्णा देवी (28) पत्नी हंसराज, हर्षिता पुत्री हंसराज, आदित्य पुत्र हंस राज निवासी चंवी जयसिंहपुर, चालक प्रताप  चंद और परिचालक संसार चंद को मामूली चोटें आई हैं। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चढियार में 108  एंबुलेंस नहीं होने से शनिवार को बस दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल से रेफर घायलों को ले जाने के लिए एंबुलेंस लगभग डेढ़ घंटा देरी से पहुंची। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें