फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग: चावल कालाबाजारी मामले में सहकारी सभा से होगी 12 लाख रुपये की रिकवरी

Fri, 03 Jun 2022 01:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन की सप्लाई देने वाले ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के बाद 50,000 रुपये की रिकवरी की है। वहीं पुलिस ने सचिव के साथ मिलीभगत करने के आरोप में एक चालक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री नयनादेवी जी की कोलांवाला सहकारी सभा को चावल की कालाबाजारी के मामले में खाद्य आपूर्ति विभाग ने 12 लाख रुपये की रिकवरी ठोकी है। वहीं, झिड़ियां और टोबा डिपो को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन की सप्लाई देने वाले ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के बाद 50,000 रुपये की रिकवरी की है। वहीं पुलिस ने सचिव के साथ मिलीभगत करने के आरोप में एक चालक को गिरफ्तार किया है। सभा के सचिव और पंजाब निवासी खरीदार जमानत पर चल रहे हैं। 

जानकारी अनुसार 18 मई को कोट थाना पुलिस ने सरकारी चावल की कालाबाजारी करते हुए कोलांवाला टोबा सहकारी सभा के सचिव सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस दौरान सचिव के घर पर छापामारी की तो 45 क्विंटल सरकारी चावल बरामद हुआ था, जिसकी कीमत करीब 50,000 रुपये थी। इसके बाद मामले की जांच खाद्य आपूर्ति विभाग कर रहा है। विभाग ने सभा के दो डिपो झिड़ियां और टोबा को निलंबित कर दिया है।

वहीं आरोपी जीप चालक रणजीत सिंह पुत्र विधि सिंह गांव कोटखास को गिरफ्तार कर लिया गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग बिलासपुर का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे अधिकारी अरविंद ने बताया कि डिपुओं को निलंबित कर दिया गया है। विभाग कार्रवाई कर रहा है। कोट थाना के एसएचओ गौरव भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें