फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शहर में टुंडा समेत छिपे रहे दो आतंकी, ऐसे हुआ खुलासा

Wed, 18 Apr 2018 12:37 PM IST
चैतन्य ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक टीम ने शिमला में दबिश दी, लेकिन उनके हत्थे कुछ नहीं चढ़ा। डीएसपी किश्तवाड़ के नेतृत्व में एक टीम आतंकियों की तलाश में यहां पहुंची थी। 

विज्ञापन


दोनों आतंकियों की लोकेशन कुछ दिन पहले रामपुर और झाकड़ी के आसपास मिली थी। शिमला पुलिस भी इसको लेकर अलर्ट हो गई है। जिन दो आतंकियों की तलाश में कश्मीर पुलिस शिमला आई है, इनमें से एक आतंकी को टुंडा बताया जा रहा है।

हाथ में ही ग्रेनड फट जाने से वह अपाहिज हो गया था, लेकिन अब भी वह बम बनाने में माहिर है। किश्तवाड़ से बीते दिनों आई जेएंडके पुलिस ने शिमला पुलिस से भी इस मामले में कुछ जानकारियां लीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल दिवस से पहले शिमला पहुंची थी टीम

हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्चधिकारी इसके बारे में अधिकारिक टिप्पणी देने से बच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार जम्मू कश्मीर पुलिस की यह टीम हिमाचल दिवस से पहले शिमला पहुंची थी।

अब तक की पुख्ता सूचना के मुताबिक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है, क्योंकि टुंडा अपने साथी के साथ यहां से बच निकला है। जम्मू कश्मीर के साथ चंबा जिले की सीमा लगती है।

यहां भी कई बार संदिग्धों के होने की सूचना मिलती रही है। मौजूदा समय में संदिग्ध आतंकी टुंडा अपने साथी के साथ प्रदेश में ही कहीं छिपा है या फिर हिमाचल की सीमा लांघ चुका है, इस पर अभी संशय है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें