फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सीएम बताएं कोर्ट की कार्यवाही पर कहां की टिप्पणी'

Wed, 06 Aug 2014 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह बताएं कि मैंने उनके मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की कार्यवाही पर कहां टिप्पणी की है।
विज्ञापन


महज मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने के लिए उनकी ओर से प्रेस वक्तव्य जारी किया गया है। भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि मैंने बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट में वीरभद्र सिंह पर चल रही कार्यवाही के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है, न ही मीडिया में कोई बयान जारी किया है।

ऐसे में मुख्यमंत्री ने मेरे और मेरे परिवार पर बदनाम करने का आरोप लगाने का बयान कैसे जारी कर दिया। उन्हें खुद ही जनता को बताना चाहिए। धूमल ने कहा कि वीरभद्र सिंह जब यूपीए सरकार में केंद्रीय इस्पात मंत्री थे, उस समय छापा पड़ा था।
विज्ञापन


केंद्र में जब यूपीए और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, उस समय आम आदमी पार्टी के नेता और देश के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने पीआईएल दाखिल की। इसमें भाजपा और प्रेम कुमार धूमल का नाम कहां से आ गया।
विज्ञापन


भाजपा ने तो निष्पक्ष और जल्द से जल्द जांच करने की मांग की है। यह मांग करना कोई गुनाह नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें