फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फोटो सेशन' के बयान पर भाजपा-कांग्रेस में वाकयुद्व

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि 14-15 अगस्त को बारिश से प्रदेश भर में भारी नुकसान हुआ। लेकिन आपदा प्रबंधन बोर्ड की पहली बैठक 19 अगस्त को होती है। उसमें भी माफी मांगने की बजाय भाजपा को दोष दिया जा रहा है कि भाजपा आपदा पर राजनीति कर रही है।
विज्ञापन


जबकि भाजपा के विधायक, नेता जहां भी गए, लोगों ने आर्थिक सहायता देने की मांग की। उन्होंने हैरानी जताई कि कांग्रेस को कैसी राजनीति दिख रही है। कांग्रेस के कुछ नेता कह रहे हैं कि उन्हें फोटो सेशन का शौक नहीं है।

कटाक्ष किया कि प्रदेश में कई स्थानों पर मकान ढह गए, पुल बह गए, लोग मलबे में दब गए, मवेशी पानी में बह गए, फोटो सेशन का शौक नहीं है तो कम से कम उन स्थानों का दौरा तो करो, फोटोग्राफर हम भेज देंगे। मौके पर जाकर लोगों को दुख दर्द तो समझो।
विज्ञापन
विज्ञापन

'माफी मांगने की बजाय भाजपा पर दोषारोपण कर रही कांग्रेस'

बरोहा में 25 सितंबर को होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के लिए रखी बैठक के बाद प्रेसवार्ता में धूमल ने कहा कि राहत आपदा कोष केंद्र से आवंटित होता है। 75 फीसदी केंद्र तथा 25 फीसदी भागीदारी राज्य की होती है। प्रदेश सरकार राहत राशि जारी करे, जिससे लोगों के दुख दर्द दूर हो सकें।

धूमल ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार के पास राहत कोष समाप्त है तो केंद्र से मांग करें। वह भी केंद्र से इसका समर्थन करेंगे। धूमल ने केंद्रीय कृषि मंत्री से आग्रह किया कि विशेष केंद्रीय दल प्रदेश में हुए फसल के नुकसान का जायजा लेने के लिए भेजा जाए।

उन्होंने कहा कि पूर्व यूपीए सरकार ने 2013 में रिलीफ मैनुअल में कटौती की है जिससे आपदा पीडि़त लोगों को मिलने वाली राशि कम हुई है। उन्होंने केंद्र से मांग की कि रिलीफ मैनुअल में बढ़ोतरी की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें