फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: खैरा प्रोजेक्ट के नजदीक सुन्नी-लुहरी सड़क से खाई में गिरा ट्रक, चालक सहित दो की माैत

Thu, 30 Jan 2025 04:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

शिमला जिले में खैरा प्रोजेक्ट के नजदीक सुन्नी-लुहरी सड़क पर हादसा हुआ है। हादसे में चालक की माैत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल है। 
विज्ञापन
सड़क हादसा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुन्नी-लुहरी-रामपुर मार्ग पर खैरा प्रोजेक्ट के समीप गुरुवार सुबह एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर सतलुज के किनारे जा गिरा। हादसे में चालक और परिचालक की मौत हो गई है। ट्रक चालक प्रेमचंद पुत्र कर्मचंद सूजा गांव डाकघर माटरो तहसील जोगिंद्रनगर जिला मंडी के रहने वाला था जबकि परिचालक जयपाल पुत्र शीशराम पारनू तहसील अर्की जिला सोलन से संबंध रखता था। पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार सुबह करीब 6:08 बजे की है जब ट्रक रामपुर की ओर से सुन्नी की ओर आ रहा था।

विज्ञापन


इसी दौरान खैरा प्रोजेक्ट के समीप अचानक चालक वाहन से किसी कारणवश नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी 150 मीटर नीचे सतलुज के किनारे जा गिरी। ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होते ही खैरा प्रोजेक्ट में तैनात कर्मी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सुन्नी पुलिस को हादसे के बारे में सूचित किया। पुलिस की टीम ने माैके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और दोनों को उपचार के लिए सुन्नी अस्पताल ले जाया गया। यहां चालक प्रेमचंद को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि परिचालक जयपाल की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया, लेकिन यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना वाहन मालिक और परिजनों को दी।

परिजनों की मौजूदगी में शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनके सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। सुन्नी-लुहरी-रामपुर मार्ग पर आए दिन सड़क हादसों में लोग जान गांव रहे हैं। इसकी मुख्य वजह यह है कि मार्ग काफी संकरा है। वहीं इसमें ज्यादातर जगहों पर पैरापिट और क्रैश बैरियर की सुविधा भी नहीं है। इस हादसे से पहले सीमेंट की सप्लाई लेकर रामपुर की ओर जा रहा एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया था। इस हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई थी। एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें