फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: 17 साल पहले की थी दसवीं के छात्र की हत्या, भेष बदलकर रह रहा था आरोपी; चंडीगढ़ से दबोचा

Thu, 30 Jan 2025 04:25 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक छात्र की हत्या के आरोपी को पुलिस ने चंडीगढ़ से दबोचा है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र के जसाई गांव में दसवीं के एक छात्र की हत्या के आरोपी को पकड़ने में हमीरपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। 17 वर्ष पहले हुए इस मर्डर के आरोपी को पुलिस की टीम ने चंडीगढ़ से दबोचा है। आरोपी भेष बदलकर और नकली आधार कार्ड बनाकर पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों में पिछले कई वर्षों से रह रहा था।

विज्ञापन




अदालत को किया था भगोड़ा घोषित

वर्ष 2008 में जसाई गांव में आरोपी कन्हैयालाल अपने दो अन्य भाइयों के साथ एक जमीन पर किसी के यहां पर खेती-बाड़ी का काम करता था। जमीनी विवाद को लेकर दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले मनीष की हत्या कर दी थी। वहीं इस मामले में उसे गिरफ्तार किया गया, लेकिन बाद में वह फरार हो गया तब से पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी, लेकिन अब 17 वर्ष के बाद पुलिस की पीओ सेल की टीम ने उसे पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। वर्ष 2009 में अदालत में पेशी में आरोपी नहीं पहुंचा। इसके बाद अदालत की ओर से इस भगोड़ा घोषित किया गया है।

सिख बनकर रह रहा था
हमीरपुर पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने बताया कि आरोपी की पहले उत्तर प्रदेश में तलाश की गई जहां से वह रहने वाला था। उन्होंने कहा कि जिसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि वह पंजाब के रूपनगर में रह रहा है और वहां उसने सिख समुदाय का भेष बना लिया है। उन्होंने कहा कि इन दिनों वह चंडीगढ़ में था जहां सूचना मिलने के बाद उसे वहां से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा इसके बाद अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें