हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा और सिरमौर ट्रक यूनियन की बुधवार को संयुक्त बैठक हुई। मई में 15 दिन में 2 बार डीजल के दाम बढ़े हैं। इसके बाद यूनियन ने मालभाड़ा बढ़ाने की मांग रखी। बैठक में औसतन 1.44 रुपये मालभाड़ा बढ़ाने पर सहमति बनी।
20 मई से मालभाड़ा बढ़ोतरी पर मुहर लगी। यूनियन के प्रधान बलजीत सिंह नागरा ने बताया कि 1 मई को डीजल 2.37 रुपये एवं 15 मई को 2.71 रुपये प्रति लीटर दाम में बढ़ोतरी हुई है। बैठक में चर्चा से औसतन 1.44 रुपये प्रति किमी 9 टन मालभाड़ा बढ़ाने पर सहमति बनी।
नई मालभाड़ा दरें बुधवार से ही लागू करने पर सहमति बनी। गत 6 माह में तीन बार मालभाड़ा कम किया गया। 20 दिसंबर 2014 को 1 रुपये 44 पैसे प्रति किलोमीटर /प्रति 9 टन किराया कम किया। 31 अक्तूबर 2014 को और फिर फरवरी-मार्च में 1.44 रुपये किराया कम किया। तीन बार कुल करीब 4.32 रुपये किराया कम हो किया था।
उधर, चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा इकाई के अध्यक्ष सतीश गोयल ने बताया कि आपसी सहमति से औसतन मालभाड़ा 1.44 पैसे बढ़ाया है। 20 मई से नई दरें लागू होंगी। बैठक में सतीश गोयल, उद्यमी बीडी त्यागी, नवीन अग्रवाल और मोहन विश्नोई शामिल हुए। वहीं, सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन पांवटा से प्रधान बलजीत सिंह नागरा, चेयरमैन सोमनाथ शर्मा, उपाध्यक्ष जसमेर सिंह भूरा, महासचिव कुलदीप खंडूजा, गुरपाल गिल, भूपिंद्र सिंह, राकेश और वरुण बांका भी शामिल रहे।
20 मई से प्रति 9 टन मालभाड़ा
स्टेशन नाम===किराया मंगलवार तक====बुधवार से
बंगलूरू========58870================62870
कोलकाता======43500================46000
मुंबई=========40700================43300
चेन्नई========62000================66400
जयपुर========17800================18600
दिल्ली========13050================13450
चंडीगढ़========9280================9480
लुधियाना======12000================12380
अंबाला========8660================8820
बद्दी==========9800================10050