गुजरात से टाइल्स लेकर अंब जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे गगरेट स्कूल के मैदान में पलट गया। इस घटना में स्कूली छात्रा खुशबू पुत्री विजय कुमार वार्ड चार पंचायत अपर गगरेट व छात्रा सोनम डोगरा निवासी गगरेट घायल हो गईं। जबकि, स्कूल के पास खड़े दो लोग रजनीश निवासी गगरेट व सोहन डोगरा को टाइल के डिब्बे गिरने से टांगों में मामूली चोटें आई हैं।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गगरेट के मैदान में गुरुवार सुबह टाइल्स से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसकी चपेट में स्कूल की एक छात्रा आ गई। वहीं, एक अन्य छात्रा को भी मामूली चोट आई है। कुल मिलाकर घटना में छह लोग घायल हुए हैं। राहत कार्य में जुटी टीम ने छात्रा को गंभीर हालत में मलबे से बाहर निकाला। छात्रा की दोनों टांगों में चोट आई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गुजरात से टाइल्स लेकर अंब जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे गगरेट स्कूल के मैदान में पलट गया। इस घटना में स्कूली छात्रा खुशबू पुत्री विजय कुमार वार्ड चार पंचायत अपर गगरेट व छात्रा सोनम डोगरा निवासी गगरेट घायल हो गईं। जबकि, स्कूल के पास खड़े दो लोग रजनीश निवासी गगरेट व सोहन डोगरा को टाइल के डिब्बे गिरने से टांगों में मामूली चोटें आई हैं।
इनके अलावा ट्रक चालक मोहम्मद निवाज व सहायक चालक सादिक अली निवासी बिकानेर घायल हुए हैं। खुशबू की हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। शुरू में लग रहा था कि गाड़ी या मलबे के नीचे शायद कोई छात्र दबा हो सकता है, लेकिन सड़क की दूसरी ओर लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से इस बात की पुष्टि कर ली गई कि ट्रक की चपेट में कोई और नहीं आया।
विज्ञापन
हाइड्रा व जेसीबी मशीन को मौके पर बुलाकर ट्रक और मलबे को हटाया गया। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।