फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: नेशनल हाईवे पर खराब हुआ ट्रक, दो घंटे थमे रहे वाहनों के पहिये, लोगों ने खुद किया बहाल

Tue, 10 May 2022 10:58 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, द्रंग(मंडी)

सार

मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर घटासनी के पास एक ट्रक खराब होने से सामरिक महत्व का मार्ग दो घंटे से अधिक समय तक ठप रहा। इस दौरान दोनों छोरों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। 
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर खराब हुआ ट्रक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर घटासनी के पास एक ट्रक खराब होने से सामरिक महत्व का मार्ग दो घंटे से अधिक समय तक ठप रहा। इस दौरान दोनों छोरों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे जहां नेशनल हाईवे पर सफर कर रहे यात्री परेशान हुए, वहीं जोगिंदरनगर से मंडी जा रही बरात भी जाम में फंस गई। विद्यार्थी और कर्मचारी भी जाम में फंसे रहे।

विज्ञापन


 एचआरटीसी और निजी दर्जनों बसें जाम में फंसी रहीं। बैजनाथ डिपो की खुड्डी-मंडी बस के परिचालक श्रवण कुमार यादव ने बताया कि बस करीब दो घंटे से जाम में फंसी रही। जबकि दो घंटे तक भी पुलिस नहीं पहुंची तो यात्रियों और स्थानीय लोगों ने खुद ही मार्ग को बहाल कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें