फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमेंट से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

Wed, 12 Nov 2014 03:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के गांव ननावीं में एक सीमेंट से भरा ट्रक बेकाबू होकर पुली के नीचे जा गिरा। दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।
विज्ञापन


जबकि पुलिस ने मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक रात को बरमाणा से होशियारपुर की ओर जा रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह पांच बजे के करीब सीमेंट से भरा ट्रक नंबर एचपी 69-2317 बरमाणा से होशियारपुर के लिए जा रहा था कि अचानक धुंधला पंचायत के ननावीं में एक तीखे मोड़ पर पुली के नीचे जा घुसा।

जिसमें चालक बुरी तरह से ट्रक के अंदर फंस गया। स्थानीय लोगों एवं पुलिस की सहायता से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आठ बजे के करीब गैस कटर से सीट को काटकर चालक को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक का कमर से नीचे का हिस्सा बिल्कुल खत्म हो चुका था। स्थानीय लोगों की मदद से सीमेंट की लगभग 100 बोरियां बाहर निकाली गई। चालक को 108 एंबुलेंस से सीएचसी बंगाणा ले जाया गया।

जहां पर पहुंचते ही ट्रक चालक ने दम तोड़ दिया। ट्रक चालक की पहचान हवीब मुहम्मद पुत्र यूसुफ मुहम्मद निवासी भड़ोलियां जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। उधर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें