फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बेला बाथू में धान से लदी ट्रॉली नाले में पलटी, किसान को लाखों रुपये का नुकसान

Mon, 23 Oct 2023 05:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, टाहलीवाल (ऊना)

सार

ऊना जिले के टाहलीवाल क्षेत्र के बेला बाथू में सोमवार को हुई दुर्घटना में एक धान से लदी ट्रॉली नाले में पलट गए। इससे क्षेत्र के किसान को हजारों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
धान से लदी ट्रॉली नाले में पलटी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के टाहलीवाल क्षेत्र के बेला बाथू में सोमवार को हुई दुर्घटना में एक धान से लदी ट्रॉली नाले में पलट गए। इससे क्षेत्र के किसान को हजारों रुपये का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के किसान प्रिंस राणा अपनी फसल को ट्रॉली में लादकर रविवार रात मंडी जा रहा था। इसी दौरान अचानक अस्थाई रूप से नाले के ऊपर बनी पुलिया में ट्रॉली का पहिया जमीन में धंस गया। इससे ट्रॉली में लदी 50 क्विंटल धान पानी में गिर गया। ज्यादातर फसल पानी में डूब गई। प्रिंस राणा ने बताया कि उनको करी एख लाख रुपये का नुकसान हुआ और हल्की चोटें भी आई।

विज्ञापन


क्षेत्र के किसानों ने बताया कि उन्होंने खेतों से सड़क तक जाने के लिए रास्ते में पड़ते एक नाले पर अस्थाई पुल का निर्माण किया था। लेकिन स्वां नदी की ओर से इस रास्ते से रेत लेकर आने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली की वजह से पुल को क्षति पहुंची और उसी वजह से यह हादसा हुआ। किसानों में कुलविंदर सिंह, चैन सिंह, अनिल कुमार, गगनदीप, प्रमोद राणा, प्रिंस राणा आदि ने ग्राम पंचायत प्रधान सुरेखा राणा से बेला की और जाने वाले मार्ग को जल्दी दुरुस्त करने की गुहार लगाई। पंचायत प्रधान सुरेखा राणा ने बताया कि किसानों की समस्या को हल करने का प्रयास जारी है। जल्द उक्त रास्ते को पक्का करने की प्रक्रिया पर कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें