सोलन में जन्मी ट्विंकल ने बताया कि दो साल की उम्र से ही डांस और अभिनय के गुर सीखने शुरू कर दिए। गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जमा एक की पढ़ाई के दौरान ही ऑनलाइन शॉपिंग साइट के लिए सात विज्ञापन दिए।
साल 2022 में निर्देशक एसएस राजामौली की सुपरहिट फिल्म ट्रिपल आर में मल्ली का किरदार निभाने वालीं बाल कलाकार ट्विंकल शर्मा बुधवार को नाहन पहुंचीं। शहर के एसएफडीए हॉल नाहन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के समापन समारोह के लिए वह यहां पहुंचीं थी। सोलन में जन्मी ट्विंकल ने बताया कि दो साल की उम्र से ही डांस और अभिनय के गुर सीखने शुरू कर दिए। गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जमा एक की पढ़ाई के दौरान ही ऑनलाइन शॉपिंग साइट के लिए सात विज्ञापन दिए।
विज्ञापन
निर्देशक एसएस राजामौली ने एक विज्ञापन में देखा। इसके बाद ट्रिपल आर फिल्म के ऑडिशन के लिए बुलाया गया। इस दौरान एसएस राजामौली ने तमिल भाषा में स्क्रिप्ट दी और इसी भाषा में ऑडिशन देने के लिए कहा। सहायक निदेशक की सहायता से स्क्रिप्ट तैयार की और तमिल भाषा में ही ऑडिशन दिया। इसके बाद उन्होंने राजमौली की फिल्म ट्रिपल आर में मल्ली का किरदार निभाने का मौका मिला। ट्रिपल आर फिल्म के लोकप्रिय गीत नाटू नाटू को बेस्ट ऑरिजनल सांग का गोल्डन ग्लोब अवार्ड मिला है।