फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की 6.36 करोड़ की संपत्ति हुई नीलाम

Wed, 18 Jan 2023 09:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

 राज्यकर एवं उत्पाद विभाग (एसटीईडी) की इस प्रक्रिया के दौरान महज 6.36 करोड़ की चल और अचल संपत्तियों की नीलामी हो सकी। जबकि, कंपनी की चल-अचल संपत्तियों का कुल आरक्षित मूल्य 165 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन
इंडियन टेक्नोमैक कंपनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च न्यायालय के आदेश पर बुधवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के जगतपुर स्थित इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की नीलामी प्रक्रिया अमल में लाई गई। राज्यकर एवं उत्पाद विभाग (एसटीईडी) की इस प्रक्रिया के दौरान महज 6.36 करोड़ की चल और अचल संपत्तियों की नीलामी हो सकी। जबकि, कंपनी की चल-अचल संपत्तियों का कुल आरक्षित मूल्य 165 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है।  करीब 4300 करोड़ रुपये के बहुचर्चित कर और बैंक कर्ज घोटाले में फंसी इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की पहले 2019 और 2021 में भी नीलामी प्रक्रिया अमल में लाई गई थी। दोनों बार कोई बोली नहीं हो सकी थी। बुधवार को तीसरी नीलामी दोपहर एक बजे से शुरू हो सकी। विभाग ने नीलामी को लेकर कुल 16 मेन और सब लॉट बनाए थे। 

विज्ञापन


इस दौरान पांच लॉट के लिए बद्दी की अग्रवाल इंटरप्राइजेज के राजेंद्र अग्रवाल ने बोली लगाई। 14 वाहन खरीद को 33.21 लाख में बोली लगी। पहले लॉट की बोली 34.51 लाख, पुरानी एटीपी प्लांट की 2.23 करोड़, एटीपी स्टोर की बोली 53 लाख में फाइनल हुई। छोटे लॉट प्लांट एंड मशीनरी 1.36 करोड़ और कंपनी परिसर में बने दो शेड की बोली 1.55 करोड़ में हुई। जबकि, कंपनी की 265 बीघा जमीन जगतपुर, रामपुर माजरी और भारापुर में है। इसकी भी अलग कीमत निर्धारित की गई थी। राज्यकर एवं आबकारी विभाग के संयुक्त आयुक्त जीडी ठाकुर ने कहा कि बुधवार को तीसरी नीलामी में 6.36 करोड़ की संपत्तियों की नीलामी हो सकी है। कंपनी की शेष संपत्ति की नीलामी तिथि अगले माह तक तय होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें