फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल सफल, केलांग से मनाली के लिए इस दिन से चलेगी बस

Mon, 30 Nov 2020 05:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

परिवहन निगम ने पिछले सप्ताह जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में सड़कों से बर्फ पिघलने के बाद घाटी के बाहर बसें चलाने का निर्णय लिया है। सोमवार को निगम के केलांग डिपो की टीम ने केलांग और मनाली के लिए और मनाली से केलांग के लिए बस का ट्रायल किया। यह सफल रहा। केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने बताया कि सोमवार को केलांग और मनाली के मध्य आठ दिन बाद पुन: बस का ट्रायल किया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को केलांग से अटल टनल रोहतांग होकर एक बस सुबह 10 बजे मनाली के लिए रवाना होगी। दोपहर दो बजे बस मनाली से जिला मुख्यालय केलांग के लिए रवाना होगी। कुल्लू से केलांग के लिए चलने वाली बस सुबह 8:30 बजे केलांग की ओर रवाना होगी और दोपहर दो बजे वापस कुल्लू आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें