फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: पश्चिम बंगाल के ट्रेकर्स ने शिव शंकर चोटी की फतह, ऊंचाई 16 हजार फीट

Wed, 26 Jun 2024 09:21 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पांगी (चंबा)।

सार

जनजातीय क्षेत्र पांगी स्थित शिव शंकर पीक को पश्चिम बंगाल के ट्रेकर्स ने फतह किया है। शिव शंकर पिक फतह करने वाले यह भारतीय पहले ट्रेकर्स हैं। इससे पहले विदेशी ट्रेकर्स कई बार शिव शंकर पीक को फतह कर चुके हैं।
विज्ञापन
चंबा में पांगी घाटी की शिव शंकर पिक को फतह करने के बाद खुशी मनाता ट्रेकर्स का दल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के ट्रेकर्स के दल ने जनजातीय क्षेत्र पांगी स्थित शिव शंकर पीक को फतह करने में सफलता हासिल की है। समुद्रतल से शिव शंकर चोटी की ऊंचाई 16 हजार फीट है। यहां पर तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे रहता है। 12 ट्रेकरों के दल बीते सप्ताह परमार गांव से निकला। पहले दिन ट्रेकर्स का दल परमार गांव से 10 किलोमीटर की दूरी तक पहुंचे। यहां उन्होंने बेस कैंप लगाया। इसके बाद अगले दिन दल कुणियों धार होते हुए शिव शंकर पिक के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


शिव शंकर पिक फतह करने वाले यह भारतीय पहले ट्रेकर्स हैं। इससे पहले विदेशी ट्रेकर्स कई बार शिव शंकर पीक को फतह कर चुके हैं। पांगी की मनमोहक वादियां लगातार पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। यहां की खूबसूरत वादियां और बर्फ से ढके पहाड़ों को देखने के लिए भारत ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक लगातार पांगी आते हैं। पर्यटकों को घाटी की ओर आकर्षित करने के लिए प्रशासनिक और स्थानीय संस्थाओं द्वारा भी भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पहली बार 12 भारतीय ट्रेकर्स का दल शिव शंकर पिक फतह कर वापस पहुंचा।

ट्रेकर्स को गाइड करने के लिए परमार गांव के ट्रेकर चैन सिंह, परमार भटोरी और चस्क भटोरी साथ रहे। घाटी सेवा संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर हरीश शर्मा ने बताया कि पहली बार भारतीय ट्रेकर घाटी की शिव शंकर पीक तक पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें