फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP News: सैहब कर्मचारियों के खाली पद भरेंगे, मुआवजा राशि भी बढ़ाई

Wed, 26 Jun 2024 09:11 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

बुधवार को हुई गवर्निंग बॉडी की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। सैहब की आम सभा सितंबर महीने में करवाने का फैसला लिया है। इसमें कर्मचारियों के खाली पद भरने पर भी फैसला लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
नगर निगम शिमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी की सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभाल रहे सैहब सोसायटी के कर्मचारियों की ज्यादातर मांगें पूरी कर ली हैं। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री की अध्यक्षता में बुधवार को हुई गवर्निंग बॉडी की बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं।

विज्ञापन


कर्मचारियों ने काम के दौरान मृत्यु होने पर मिलने वाली मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग की थी। इसे एक लाख रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया है। कुछेक कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाने का भी फैसला लिया है। प्रशासन ने कहा कि कुछेक कर्मचारियों की तनख्वाह कम थी जिसे अब बढ़ाया जाएगा।

सोसायटी ने पदोन्नति को लेकर भी मांग रखी थी जिस पर सैहब की एजीएम में फैसला लिया जाएगा। कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों की सहायक सुपरवाइजर, सहायक सुपरवाइजरों की सुपरवाइजर और सुपरवाइजरों की कोआर्डिनेटर पद पर पदोन्नति हो सकेगी। इसके लिए सैहब की आम सभा सितंबर महीने में करवाने का फैसला लिया है। इसमें कर्मचारियों के खाली पद भरने पर भी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि, कर्मचारियों की छुट्टियों की संख्या में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं की है। कर्मचारी सरकारी कर्मियों की तरह अवकाश देने की मांग कर रहे थे। सैहब कर्मचारियों को समय पर तनख्वाह मिलती रहे, चिकित्सा बिल का पैसा मिल सके, इसके लिए नगर निगम भी जरूरत पड़ने पर पैसा देगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें