फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस एचआरटीसी में बवाल, शहर हुआ जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला पुलिस के ट्रैफिक कांस्टेबल और एचआरटीसी के ड्राइवर कंडक्टर के बीच हुए विवाद से बुधवार सुबह शहर के हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


ओल्ड बस स्टैंड के पास बस को रोके जाने पर विवाद हुआ। इस कारण सर्कुलर रोड पर करीब पौने घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही।

बुधवार सुबह ग्यारह बजे ओल्ड बस स्टैंड से समरहिल-सांगटी रूट पर एचआरटीसी बस रवाना हुई। बस के ड्राइवर कंडक्टर ने बताया कि बस अभी विंटर फील्ड के नीचे ही पहुंची थी कि पुलिस कांस्टेबल ने बस को जबरन रुकवा दिया।

कांस्टेबल ने पहले बस ड्राइवर और इसके बाद कंडक्टर के साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद विंटर फील्ड के नीचे लोगों का जमावड़ा लगने से यातायात ठप हो गया। करीब पौने घंटे तक वाहनों के पहिये जाम रहे।
विज्ञापन

देर शाम तक पटरी पर नहीं लौटी व्यवस्‍था

शहर की यातायात व्यवस्था कुछ इस कदर बिगड़ी की देर शाम तक पटरी पर नहीं लौट पाई। पुलिस अधिकारियों के मौके पर पहुंचने पर भी विवाद नहीं थमा। जाम के कारण विधानसभा तक वाहनों की कतार लग गई जिसमें कई वीआईपी गाड़ियां भी फंस गई।

एहतियात के तौर पर पुलिस ने बस स्टैंड में क्विक रिएक्शन टीम तैनात कर दी। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने मौके पर पहुंचने के बाद एचआरटीसी कर्मियों को मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नशे में था कांस्टेबल

एचआरटीसी कर्मियों ने संबंधित कांस्टेबल पर नशे में होने का आरोप लगाया है। कर्मियों का कहना है कि मंगलवार को भी इस कांस्टेबल ने एक बस का जबरन रूट फेल करवाया था।

पुलिस कर्मियों की प्राइवेट बस आपरेटरों के साथ मिलीभगत है। चालक-परिचालक का आरोप है कि बुधवार सुबह संबंधित कांस्टेबल ने उन्हें गालियां देते हुए जेल में डालने की धमकी दी। पुलिस अधिकारियों के सामने जब कांस्टेबल को बुलाया तो उसे मौके से भगा दिया।

परिवहन मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने बताया कि एचआरटीसी बसों में पुलिस कर्मियों को मुफ्त सफर की सुविधा के दुरुपयोग का मामला जब से निगम कर्मी उठा रहे हैं पुलिस चालक-परिचालकों को प्रताड़ित करने में लगी है।

मौके पर चालक-परिचालक यूनियन के अध्यक्ष हरीलाल ठाकुर और मजदूर संघ के अध्यक्ष महेश शर्मा भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें